फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Pregnant wife murdered because of girlfriend

Jabalpur: प्रेमिका के चक्कर में कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची लूट-हत्या की झूठी कहानी

Mon, 06 May 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 10:00 PM IST
सार

प्रेमिका के चक्कर में गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट व हत्या की झूठी कहानी रची।

विज्ञापन
Jabalpur Pregnant wife murdered because of girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में प्रेमिका के चक्कर में पति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर डेढ़ वर्षीय बेटे के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट व हत्या की झूठी कहानी गढी थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी बीएस गोठरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंट व्यवसायी शुभम चौधरी उम्र 30 साल निवासी कजरवारा ने शनिवार रात 11 बजे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी पत्नी रश्मि चौधरी उम्र 28 साल तथा डेढ वर्षीय बेटे के साथ मदर टेरेसा नगर सुसराल जा रहा था। रात लगभग दस बजे भोला नगर मरघटाई रोड में दो मोटर साइकिल सवार होकर आये चार युवक ने हाथ देकर उनकी बोलेरो गाड़ी को रोका। इसके बाद युवकों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। बोलेरो गाड़ी के फ्रंट कांच पर पत्थर से हमला कर उसे तोड़ दिया। आरोपियों ने लूटपाट प्रारंभ करते हुए दो मोबाइल, पर्स में रखे दस हजार रुपये तथा महिला के झुमके लूट लिये। मंगलसूत्र लूटने का महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गये।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या व लूट का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो मोटर साइकिल में कोई युवक उस समय पर सड़क से गुजरते नहीं दिखे। घटना के बाद पत्नी को अस्पताल ले जाने की बजाय पति उसे लेकर अपनी ससुराल पहुंचा था। पति की मोबाइल डिटेल निकाले पर पता चला कि उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग है। पुलिस ने पति को अभिरक्षा में लिया तो उससे पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति ने बताया कि उसकी एक युवती से प्रेम संबंध थे। इस बात पर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। निर्धारित योजना के अनुसार, घटना दिनांक को वह अपने रिश्तेदार सिब्बू के साथ पत्नी व बेटे के साथ सुसराल रहा था। सिब्बू ने सूनसान सड़क पर लघु शंका करने के लिए गाड़ी रुकवाई। गाड़ी किराने रोकने के बाद रिश्तेदार सिब्बू उतर गया और वह पीछे वाली सीट में आकर बैठ गया। इसके बाद पल्लू से पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके रिश्तेदार की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed