{"_id":"6265213375afbb26bb73b3a5","slug":"jabalpur-old-couple-attacked-with-sword-on-suspicion-of-witchcraft-woman-s-death-police-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: वृद्ध दंपती पर जादू-टोने के शक में तलवार से हमला, महिला की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: वृद्ध दंपती पर जादू-टोने के शक में तलवार से हमला, महिला की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 24 Apr 2022 03:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:36 PM IST
सार
जबलपुर में एक युवक ने जादू-टोने के शक में वृद्ध दंपती पर तलवार से हमला कर दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि बुजुर्ग को गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जादू-टोने के शक में वृद्ध दंपती पर तलवार से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर में जादू-टोने के शक में खेत पर टपरिया बनाकर रहने वाले वृद्ध दंपती पर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध महिला की मौत हो गई है। वहीं, बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस फिलहाल आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
खमरिया एसआई भगत सिंह मरावी ने बताया कि ग्राम पिपरिया में अनिल यादव का खेत है। देखरेख के लिए रूकमणि गोटियां (उम्र 65 साल) तथा उसका पति छेदीलाल गौंड (उम्र 70 साल) टपरिया बनाकर रहता था। गांव में रहने वाले कपिल यादव (उम्र 25 साल) की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते उसे वृद्ध दंपती पर जादू-टोने का शक था।
युवक ने इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले भी वृद्ध दंपती से विवाद किया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कपिल तलवार लेकर वृद्ध दंपती के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ हमला करने लगा। तलवार के वार से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं, वृद्ध को गर्दन, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पुलिस ने हत्या तथा हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।