फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News The person who made eco-friendly Ganesh idol will get remission in punishment

Jabalpur News: इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का निर्माण करने वाले कैदियों को मिलेगी सजा में माफी, जानें पूरा मामला

Mon, 18 Sep 2023 08:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:58 PM IST
सार

Jabalpur News: इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का निर्माण करने वाले कैदियों को सजा में माफी मिलेगी। इन कैदियों को गणेश चतुर्थी के दिन सजा में माफी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Jabalpur News The person who made eco-friendly Ganesh idol will get remission in punishment
मिलेगी सजा में माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में कैदियों द्वारा इको फ्रेंडली भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। प्रतिमा का निर्माण गोबर, मिट्टी और तुलसी के बीज से किया गया है। प्रतिमा निर्माण में वॉटर कलर का उपयोग किया गया है। प्रतिमा निर्माण करने वाले कैदियों को गणेश चतुर्थी के दिन इनाम के साथ सजा में माफी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


जेलर मदन कमलेश ने बताया, आजीवन कारावास की सजा से दंडित कांच घर निवासी निक्की नामक कैदी के मार्गदर्शन में 12 कैदियों की टीम ने इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है। कैदियों द्वारा जर्जेस कॉलोनी, जेल के अंदर तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए चार बड़ी प्रतिमाओं को निर्माण किया गया है। इसके अलावा 300 छोटी प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन


कैदियों द्वारा तैयार की गई प्रतिमाएं पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं। प्रतिमाओं का निर्माण गोबर, मिट्टी तथा तुलसी के बीज से किया गया है। केमिकल रंग का उपयोग नहीं किया गया है। वॉटर कलर का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों द्वारा निर्माण प्रतिमा लोगों के घरों तक पहुंच सके, इसके लिए मुख्य गेट के बाहर एक स्टॉल भी लगाया गया है। कैदियों द्वारा निर्माण गणेश प्रतिमाओं की निछावर स्वेच्छा से लेकर आम लोग प्रतिमाओं को लेकर जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा का निर्माण करने वाली कैदियों की टीम को जेल अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें सजा में माफी भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed