{"_id":"64ee099f1789a84ed50630c9","slug":"jabalpur-news-nagpur-police-reaching-village-to-village-for-sana-khan-dead-body-team-resumes-investigation-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: सना खान की लाश के लिए गांव-गांव पहुंच रही नागपुर पुलिस, टीम ने दोबारा शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: सना खान की लाश के लिए गांव-गांव पहुंच रही नागपुर पुलिस, टीम ने दोबारा शुरू की जांच
Tue, 29 Aug 2023 08:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:37 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेत्री सना खान उर्फ हिना की लाश अभी तक बरामद नहीं हुई है। लाश की तलाश करने नागपुर पुलिस की टीम दोबारा जबलपुर पहुंची है और गांव-गांव पहुंचकर जानकारी प्राप्त करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
सना खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेत्री नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना एक अगस्त को अपने पति गोराबाजार जबलपुर निवासी अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। दोनों ने लगभग छह महीने पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल दो अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी। ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू भी दो अगस्त से गायब था।
विज्ञापन
पुलिस ने 11 अगस्त को अभिरक्षा में लेकर अमित से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सना की डंडा से हमला कर हत्या कर दी और लाश को ले जाकर मानेगांव स्थित पुल से नदी में फेंक दी थी। तीन दिन चले तलाश अभियान के बावजूद भी एसडीआरएफ टीम को सना की लाश नहीं मिली थी। पुलिस ने हत्याकांड की जांच करते हुए उसके सहयोगी धर्मेन्द्र यादव, रब्बू यादव सहित कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नागपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए नरसिंहपुर जिले की तेंदुखेडा विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को समन जारी किया था। नागपुर पहुंच कांग्रेस विधायक ने अपने बयान दर्ज करवाये थे।
विज्ञापन
नागपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करने मंगलवार को दोबारा जबलपुर पहुंची। डिप्टी कमीशन ऑफ पुलिस नागपुर राहुत मदने ने बताया कि सना की लाश अभी तक बरामद नहीं हुई है। एसडीआरएफ की टीम की मदद से तीन दिन तक सर्चिंग आपरेशन भी करवाया गया था। पुलिस टीम नदी के किनारे स्थित गांव में जाकर किसी महिला की लाश मिलने के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।
