{"_id":"6453b923f0a2723e890badb7","slug":"jabalpur-news-eow-registers-case-against-couple-in-paddy-scam-case-rice-mill-and-godown-sealed-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: धान घोटाला मामले में EOW ने किया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज, राइस मिल और गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: धान घोटाला मामले में EOW ने किया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज, राइस मिल और गोदाम सील
Thu, 04 May 2023 07:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 07:24 PM IST
सार
राइस मिल में रखी लगभग तीन करोड़ तीन लाख रुपये की धान ओपन मार्केट में बेंच दी गई। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद राइस मिल के मालिक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार को वेयर हाउस सील किया गया।
विज्ञापन
राइस मिल और गोदाम सील
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में धान घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद राइस मिल के मालिक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ईओडब्ल्यू जबलपुर के डीएसपी एमएस धामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडौरी में रमेश राजपात तथा उनकी पत्नी रिचा राजपाल के नाम से नर्मदा राइस मिल थी। दंपत्ति ने कस्टम मिलिंग के लिए मप्र स्टेट सिविल कार्पोरेशन से 300 लॉट धान का अनुबंध किया था। राइस मिल संचालक ने 240 लॉट धान की सप्लाई कर दी थी। शेष 60 लॉट धान सप्लाई के लिए रह गया था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि राइस मिल संचालक द्वारा कार्पोरेशन की धान को ओपन मार्केट में बेंच दिया गया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बुधवार को माल के भौतिक सत्यापन के लिए राइस मिल के गोदाम पहुंची थी। भौतिक जांच में सिर्फ नौ लॉट धान तथा 15 लॉट का चावल पाया गया।
विज्ञापन
राईस मिल संचालक के पास 35 लॉट धान कम पाया गया, जिसका मूल्य तीन करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धारा-420 तथा 409 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गुरुवार को जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में राइस मिल तथा गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
