{"_id":"644b9d4cfa1424bbc004e1a6","slug":"jabalpur-mother-son-died-due-to-electrocution-accident-happened-while-tying-gi-wire-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, जीआई तार बांधने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, जीआई तार बांधने के दौरान हुआ हादसा
Fri, 28 Apr 2023 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:47 PM IST
सार
जबलपुर में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई। मां कपड़े सुखाने के लिए जीआई तार बांध रही थी, इसी दौरान उसे करंट लग गया। बेटे ने तड़पते देखा तो उसे बचाने पहुंचा और वह भी चपेट में आ गया। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Electric Shock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपड़े सुखाने के लिए आंगन में जीआई तार बांधते समय महिला को करंट लग गया। महिला को उसका बेटा बचाने आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई।
मझगवां थाने के अनुसार ग्राम प्रतापपुर निवासी राजाराम पटैल (49) की किराना एवं आटा चक्की है। वह खाना खाने के बाद गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे दुकान चला गया था। उसका 18 वर्षीय बेटा अभिषेक क्रिकेट खेलने गया था। रात लगभग 8 बजे उसे गांव में रहने वाले एक युवक ने सूचना दी कि उसकी पत्नी सुमन (40) तथा बेटे अभिषेक को करंट लग गया है। अभिषेक के हाथ में तथा पत्नी के पैर में जीआई तार लिपटा हुआ है।
आंगन में पत्नी कपड़े सुखाने के लिए जीआई तार बांध रही थी। इसी दौरान उसका बेटा भी घर वापस लौट आया था। तार बांधते समय मां को करंट लग गया। बेटा उसे बचाने गया था। करंट लगने के कारण दोनों जमीन पर गिर गए। जिन्हें उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।