मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार मरीज, एक अटेंडेंट और तीन कर्मचारी बताए गए हैं। दो मरीजों की स्थिति गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अलग-अलग अस्पतालों में अन्य लोगों को भर्ती किया गया है।
{"_id":"62e7b071ab771a7fe127f943","slug":"jabalpur-hospital-fire-live-updates-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Fire: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Fire: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
सार
जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। कलेक्टर इलैयाराजा ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबलपुर में आग बुझाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
वोल्टेज में फ्लक्चुएशन से जनरेटर में लगी आग
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जो झुलस गए थे, उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में अस्पताल के कर्मचारी और मरीज भी शामिल है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि वोल्टेज में फ्लक्चुएशन हो रहा था। इसकी वजह से जनरेटर से आग भड़की और उसने पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। हादसे के वक्त अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे और कितने परिजन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में करीब 52 लोगों का स्टाफ है और मरने वालों में दो नर्स भी शामिल हैं।
शिवराज ने घोषित किया मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

#WATCH मध्य प्रदेश: जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/QqcodjYiKK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022
शिवराज ने घोषित किया मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
जबलपुर में अस्पताल में भीषण आग लगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ ने भी जताया दुख
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पिछले साल लगी थी भोपाल में आग
इससे पहले पिछले साल आठ नवंबर को भोपाल के हमीदिया अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगी थी। इसमें कम से कम पांच बच्चों की मौत हुई थी। इसे लेकर भी सियासत गरमाई थी। उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहने पर सभी अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट किया गया था। हालांकि, जबलपुर की घटना से लगता है कि नतीजा सिफर ही रहा है।
सात मृतकों की शिनाख्त

- महिमा जाटव, उम्र 23 साल निवासी नरसिंहपुर (स्टाफ सदस्य)
- वीर सिंह पिता राजू ठाकुर, उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर, जबलपुर (स्टाफ सदस्य)
- स्वाति वर्मा, उम्र 24 साल, ग्राम नारायणपुर, मझगवां, जिला सतना (स्टाफ सदस्य)
- अनुसूइया यादव पति धर्मपाल, उम्र 55 साल, निवासी चित्रकूट मानिकपुर (यूपी)
- सोनू यादव उर्फ अमर पिता श्रीपाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी)
- दुर्गेश सिंह पिता गुलाब सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी जबलपुर
- तन्मय विश्वकर्मा पिता अमन, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, घामापुर