फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jabalpur Fire: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। कलेक्टर इलैयाराजा  ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Jabalpur Hospital Fire live Updates in Hindi
जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार मरीज, एक अटेंडेंट और तीन कर्मचारी बताए गए हैं। दो मरीजों की स्थिति गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अलग-अलग अस्पतालों में अन्य लोगों को भर्ती किया गया है। 



आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। कलेक्टर इलैया राजा ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें तीन अस्पताल के कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि 2021 में ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन किया गया था। किसकी चूक हुई और क्या गलती हुई, इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए समिति बना दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

Jabalpur Hospital Fire live Updates in Hindi
जबलपुर में आग बुझाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
वोल्टेज में फ्लक्चुएशन से जनरेटर में लगी आग
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जो झुलस गए थे, उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में अस्पताल के कर्मचारी और मरीज भी शामिल है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि वोल्टेज में फ्लक्चुएशन हो रहा था। इसकी वजह से जनरेटर से आग भड़की और उसने पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। हादसे के वक्त अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे और कितने परिजन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में करीब 52 लोगों का स्टाफ है और मरने वालों में दो नर्स भी शामिल हैं।  
 
शिवराज ने घोषित किया मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
 
Jabalpur Hospital Fire live Updates in Hindi
जबलपुर में अस्पताल में भीषण आग लगी। - फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ ने भी जताया दुख 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

पिछले साल लगी थी भोपाल में आग
इससे पहले पिछले साल आठ नवंबर को भोपाल के हमीदिया अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगी थी। इसमें कम से कम पांच बच्चों की मौत हुई थी। इसे लेकर भी सियासत गरमाई थी। उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहने पर सभी अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट किया गया था। हालांकि, जबलपुर की घटना से लगता है कि नतीजा सिफर ही रहा है। 

सात मृतकों की शिनाख्त 
  1. महिमा जाटव, उम्र 23 साल निवासी नरसिंहपुर (स्टाफ सदस्य)
  2. वीर सिंह पिता राजू ठाकुर, उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर, जबलपुर (स्टाफ सदस्य)
  3. स्वाति वर्मा, उम्र 24 साल, ग्राम नारायणपुर, मझगवां, जिला सतना (स्टाफ सदस्य)
  4. अनुसूइया यादव पति धर्मपाल, उम्र 55 साल, निवासी चित्रकूट मानिकपुर (यूपी) 
  5. सोनू यादव उर्फ अमर पिता श्रीपाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी) 
  6. दुर्गेश सिंह पिता गुलाब सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी जबलपुर
  7. तन्मय विश्वकर्मा पिता अमन, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, घामापुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed