फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: He was taking a selfie with a pistol in a drunken state, shot under his eye

Jabalpur: शराब के नशे में पिस्टल के साथ ले रहा था सेल्फी, आंख के नीचे लगी गोली

Thu, 17 Nov 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 06:03 PM IST
सार

जबलपुर में शराब के नशे में सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। पिस्टल से निकली गोली उसकी आंख के नीचे लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Jabalpur: He was taking a selfie with a pistol in a drunken state, shot under his eye
pistol

विस्तार

शराब के नशे में युवक सिर के पास पिस्टल रखकर सेल्फी ले रहा था। तभी गोली चल गई। गोली युवक आंख के नीचे लगी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 को गोली लगने से घायल 31 वर्षीय रॉबिन जान उर्फ रॉबिन्सन निवासी मसीह कम्पाउंड प्रेमनगर को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस को युवक ने बताया वह रात 2.30 से 3 बजे के पिस्टल सिर पर रखकर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान गोली चल गई, जो आंख के नीचे जा लगी। डॉक्टर द्वारा गनशॉट से चोट आना लेख किया गया है। ऑपरेशन उपरांत घायल को लगी बुलेट जब्त करते हुए घटना में प्रयुक्त पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336, 338 एव 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है और नशे में सेल्फी ले रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed