फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Double life imprisonment to the person who murdered and robbed a handicapped person.

Jabalpur: शहपुरा के चर्चित हत्याकांड में फैसला, विकलांग की हत्या कर लूट करने वाले को दोहरा आजीवन कारावास

Sat, 30 Sep 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 08:21 PM IST
सार

विकलांग मंगल जैन की घर में घुसकर हत्या कर लूट करने वाले आरोपी चीना उर्फ शुभम श्रीवास्तव को अदालत ने दोषी करार देते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Double life imprisonment to the person who murdered and robbed a handicapped person.
हत्याकांड में दोहरा आजीवन कारावास - फोटो : file photo

विस्तार

जबलपुर जिले के शहपुरा में विकलांग मंगल जैन की घर में घुसकर हत्या कर लूट करने वाले आरोपी चीना उर्फ शुभम श्रीवास्तव को अदालत ने दोषी करार देते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे अभिषेक सक्सेना की अदालत ने आरोपी पर अर्थदंड भी अधिरोपित किया है।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि शहपुरा के वार्ड क्रमांक-6 निवासी मंगल उर्फ राजकुमार जैन के भाई कमल कुमार व उनकी पत्नी सुनीता 26 नवंबर 2018 को रिश्तेदारी में इंदौर गए हुए थे। घर पर मंगल उर्फ राजकुमार अकेले थे। उसी दौरान आरोपी चीना उर्फ शुभम श्रीवास्तव चोरी करने की नीयत से पहुंचा। जिसने सब्बल से शटर तोड़ी और मंगल जैन के घर में घुसा। उसी दौरान मंगल जैन की नींद खुल गई। इस पर आरोपी चीना ने हंसिये से गर्दन पर हमला कर गैस टंकी उनके ऊपर पटक दी। इससे मंगल उर्फ राजकुमार जैन की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने जेवर लूटे और मंगल जैन की लाश को रजाई व गद्दे से ढंककर आग लगा दी। पुलिस ने मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों के मद्देनजर अदालत ने आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में शासन की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी अजय कुमार जैन ने पैरवी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed