{"_id":"64bfe4fec15dfc3047095da3","slug":"jabalpur-crime-skeleton-of-missing-boy-found-after-eight-days-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: घर से लापता बालक का आठ दिन बाद मिला कंकाल, मामले की पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: घर से लापता बालक का आठ दिन बाद मिला कंकाल, मामले की पुलिस करेगी जांच
Tue, 25 Jul 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:36 PM IST
सार
Jabalpur Crime: जबलपुर जिले में एक बालक आठ दिन पहले घर से लापता हो गया था। अब बालक का कंकाल मिला है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में घर से लापता आठ साल के बालक का शव आठ दिन बाद जंगल में नाले में कंकाल के रूप में मिला। परिजनों के कपड़े के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरौजाबाद थानान्तर्गत ग्राम सिंहपवॉर निवासी राकेश रैदास का आठ साल का बेटा राज रैदास लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। कोतवाली थानान्तर्गत ग्राम बिलाइकाप के जंगल में नाले किनारे एक बच्चे का कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
बच्चे का बॉडी पूरी तरफ डिकम्पोज हो गई थी। परिजनों ने कपड़े के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि के लिए बच्चे का सैंपल डीएनए के लिए भिजवा दिया है। बच्चे की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल व चर्चाएं गर्म हैं।
विज्ञापन
