Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: High Court Resolves Plea Over Demolition of Bhopal Homes, Allows Petitioner 7 Days in Shelter

जबलपुर: भोपाल ऐशबाग जर्जर आवास मामले में हाईकोर्ट ने निपटाई याचिका, 7 दिन रैन बसेरे में रहने की अनुमति

Thu, 26 Nov 2026 01:10 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग स्थित जर्जर जनता आवासों के ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया। 599 मकान तोड़े जा चुके हैं, जबकि आखिरी मकान के याचिकाकर्ता को 7 दिन रैन बसेरे में रहने और किराया देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: High Court Resolves Plea Over Demolition of Bhopal Homes, Allows Petitioner 7 Days in Shelter
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता आवासों के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता मोहम्मद हाफिज खान को सात दिनों तक रैन बसेरे में रहने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कलेक्टर द्वारा निर्धारित 1400 रुपये मासिक किराया देने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


भोपाल के जनता कॉलोनी निवासी मोहम्मद हाफिज खान ने याचिका दायर कर अपने मकान नंबर 465 को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम ने कॉलोनी के मकानों को जर्जर घोषित किया है और सोमवार 23 नवंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


1986 में बने थे 600 जनता क्वार्टर
सुनवाई के दौरान हाउसिंग बोर्ड और भोपाल नगर निगम की ओर से बताया गया कि संबंधित मकानों का निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था। समय के साथ ये मकान काफी जर्जर हो चुके हैं और उनमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा है। योजना के तहत कुल 600 जनता क्वार्टर बनाए गए थे। इनमें से 110 क्वार्टर ही पात्र आवंटियों को आवंटित किए जा सके, जबकि शेष पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने फोटोग्राफ के साथ पेश की गई रिपोर्ट में मकानों की जर्जर स्थिति का उल्लेख किया। बताया गया कि वर्ष 2016 से ही ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों को समझाने के लिए शिविर भी लगाए गए थे।

पुनर्निर्माण के बाद वैध आवंटियों को मिलेगा आवास
हाउसिंग बोर्ड ने अदालत को बताया कि कॉलोनी के पुनर्निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इसके तहत वैध आवंटियों को उनके वर्तमान कब्जे वाले क्षेत्र के अतिरिक्त 20 प्रतिशत निर्माण की सुविधा देने का प्रस्ताव है। निर्माण पूरा होने और दोबारा कब्जा मिलने तक वैकल्पिक आवास के लिए किराया देने की पेशकश भी की गई है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उजाड़ दिया परिवार, बाइक को मारी टक्कर, प्रधानाध्यापक की मौत, महिला गंभीर

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कलेक्टर द्वारा प्रस्तावित 1200 से 1500 रुपये मासिक किराया मौजूदा बाजार दरों के मुकाबले काफी कम है। उचित किराया तय होने के बाद ही मकान तोड़ने की मांग की गई। इस पर हाउसिंग बोर्ड ने कलेक्टर और याचिकाकर्ता के साथ बैठक कर किराया तय करने पर सहमति जताई थी।


599 मकान तोड़े जा चुके, याचिकाकर्ता का मकान बचा था
बुधवार को हुई सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया कि कॉलोनी के 600 में से 599 मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं और याचिकाकर्ता का मकान ही शेष है। कलेक्टर ने 167 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले इस मकान के लिए 1400 रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित किया है।

सभी पक्षों को सुनने के बाद एकलपीठ ने याचिका का निराकरण कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता को सात दिनों तक रैन बसेरे में रहने की अनुमति देते हुए कलेक्टर द्वारा निर्धारित किराया देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed