{"_id":"628f90d07fe1c860a93e6fd8","slug":"jabalpur-crime-news-wife-s-throat-slit-on-suspicion-of-character-accused-husband-sitting-near-blood-soaked-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime News: चरित्र संदेह पर हसिए से काट दिया पत्नी का गला, खून से लथपथ शव के पास बैठा रहा आरोपी पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime News: चरित्र संदेह पर हसिए से काट दिया पत्नी का गला, खून से लथपथ शव के पास बैठा रहा आरोपी पति
Thu, 26 May 2022 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 08:08 PM IST
सार
जबलपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां व्यक्ति ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी का हसिये से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी की रक्तरंजित लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर में एक व्यक्ति ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी का हसिये से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी की रक्तरंजित लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी ने बताया कि आजाद वार्ड निवासी 45 वर्षीय महेश कुमार कोल का विवाह लगभग 16 साल पूर्व नंदिनी से हुआ था। उनका एक 14 साल का बेटा भी है, जो गत दिवस बरेला निवासी अपनी मौसी के घर गया था। दरम्यानी रात्रि घर पर पति-पत्नी घर पर अकेले थे। पत्नि पर चरित्र संदेह करने के कारण दोनों में विवाद हो गया।
आक्रोश में महेश ने अपनी पत्नी के गले पर हसिये से प्रहार कर दिया। जिसके कारण महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी की रक्तरंजित लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद आरोपी पति को अभिरक्षा में ले लिया है।