फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Bike collides with a tree, young man burnt alive due to explosion in petrol tank

Jabalpur: पेड़ से टकराई बाइक, पेट्रोल टैंक में ब्लास्ट होने से युवक जिंदा जला, दोस्तों के साथ कर रहा था स्टंट

Sun, 21 Apr 2024 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 09:51 PM IST
सार

जबलपुर में सड़क हादसे में युवक की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। वह तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और बाइक के पेट्रोल टैंक में ब्लास्ट हो गया। 

विज्ञापन
Jabalpur: Bike collides with a tree, young man burnt alive due to explosion in petrol tank
जबलपुर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्तों के साथ रेसिंग व स्टंट करने गए नवयुवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। इसके कारण बाइक के पेट्रोल टैंक में ब्लास्ट हो गया और जलने से नवयुवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बरगी थाना प्रभारी कमलेश सिंह के अनुसार आमनपुर मदन महल निवासी यश तनवेश (18) अपने दोस्त आयुष तथा बुआ के लड़के नवजोत विनोदिया के साथ बाइक रेसिंग तथा स्टंट करने के लिए बरगी नगर वीआईपी सर्किट आया था। तीनों नवयुवक अपनी-अपनी बाइक से लौट रहे थे। यश के दोनों दोस्त आगे निकल गए थे। यश भी तेज रफ्तार से उनके पीछे आ रहा था। तभी यश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ जा टकराई। पेड़ से टकराने के कारण बाइक के टैंक में ब्लास्ट हो गया। आग की चपेट में आने के कारण युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार नवयुवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। पेड़ के टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके कारण बाइक में ब्लास्ट होने के कारण वह खुद को बचाने के लिए दूर नहीं हट पाया और हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed