फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Accident News Tractor Overtune Five Children Died in Road Accident

Jabalpur: ट्रैक्टर पलटने से चार नाबालिगों सहित पांच की मौत, आज बहन की शादी; पानी का टैंकर लेने निकले थे सभी

Mon, 06 May 2024 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 May 2024 03:33 PM IST
सार

Jabalpur Road Accident: ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत हो गई है। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Jabalpur Accident News Tractor Overtune Five Children Died in Road Accident
ट्रैक्टर पलटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं तो एक 18 वर्ष का युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक घटना जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन


मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे अस्पताल 
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर पलट गया था। जिसमें दबने से पांच की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से हादसे की जानकारी ली। राकेश सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
घटना को लेकर सूबे के मुखिया सीएम मोहन यादव ने दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में जो 2 बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन





मृतकों के नाम 

  • धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष
  • देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष 
  • राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष
  • अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष 
  • लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष 

घायलों के नाम 

  • दलपत पिता निरंजन गोंड उम्र 12 वर्ष
  • विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष


ऐसे हुआ हादसा
डीएसपी सुनील नेमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चरगवां थानान्तर्गत ग्राम तिनेटा देवरी निवासी राम प्रसाद ठाकुर की बेटी का विवाह आज था। सुबह लगभग 11 बजे कुंए में पानी से भरा टैंकर लेने उसका बेटा धर्मेन्द्र ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। धर्मेन्द्र ने ट्रैक्टर में गांव के 6 अन्य बच्चों को बैठा लिया था। चालक कच्चे रास्ते में  ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में चला रहा था। जिसके कारण टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में दबने के कारण इनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed