Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Individuals involved in a physical altercation at a wedding celebration have been punished.

जबलपुर: लग्नोत्सव कार्यक्रम में मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को एक-एक साल की जेल, सात सौ रुपये का जुर्माना

Sat, 14 Nov 2026 08:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 08:27 PM IST
सार

जबलपुर के कटंगी में 2017 में लग्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान मारपीट के मामले में न्यायालय ने दो सगे भाइयों अशोक बर्मन और नंदू उर्फ बाबा को दोषी ठहराया। दोनों को एक-एक साल की जेल और सात-सात सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

 

विज्ञापन
Individuals involved in a physical altercation at a wedding celebration have been punished.
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में न्यायालय ने दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन ने दोनों आरोपियों को एक-एक साल के कारावास और सात-सात सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, फरियादी कैलाश बर्मन 8 अप्रैल 2017 को अपनी मामी सास की बेटी विनीता बर्मन के लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने कटंगी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित कोरी मोहल्ला पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते अशोक बर्मन (35), नंदू उर्फ बाबा और शनि बर्मन ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

कैलाश के बेटे अमित बर्मन, अमन बर्मन और ब्रजेश बर्मन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कटंगी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मेडिकल जांच के दौरान एक्स-रे रिपोर्ट में अमित के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 325 भी बढ़ा दी।

पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने अशोक बर्मन और नंदू उर्फ बाबा को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के कारावास और सात-सात सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भगवान दास पटेल ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed