फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Illegal arms dealer caught by Jabalpur police MP Hindi News

MP News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से लाकर जबलपुर में अधिक दाम में बेचते थे

Wed, 07 Aug 2024 09:18 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 09:18 AM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट केस दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शहर में किस-किस को हथियार सप्लाई किए हैं।

विज्ञापन
Illegal arms dealer caught by Jabalpur police MP Hindi News
police recover knife and pistol

विस्तार

हनुमानताल पुलिस ने अवैध हथियारों के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से कम दामों में चाइना चाकू और पिस्टल लाकर जबलपुर में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पंद्रह चाइना चाकू, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


हनुमानताल टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरबाज खान (21), छोटू उर्फ सोहरब (24) और शहबाज उर्फ आबिद (22) तीनों निवासी बड़ी मदार टेकरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे पुष्कर मेला, राजस्थान से 250 रुपये प्रति नग की दर से बटनदार चाइना चाकू खरीदकर जबलपुर में 500 से 1000 रुपये में बेचते हैं। पुलिस ने आरोपी आरबाज से छह बटनदार चाइना चाकू, छोटू उर्फ सोहरब से पांच बटनदार चाइना चाकू, और शहबाज उर्फ आबिद से चार बटनदार चाइना चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन


इसके अलावा, पुलिस ने बकरा मंडी भानतलैया में ठक्कर ग्राम उर्दू स्कूल मैदान में दबिश दी, जहां से किलकारी गार्डन हनुमानताल निवासी 50 वर्षीय अकरम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हथियारों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शहर में किस-किस को हथियार सप्लाई किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed