फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Hearing continues in High Court on cancellation of recognition of Sri Sai Hospital

Jabalpur: सीएमएचओ जवाब दें नहीं तो कोर्ट आना होगा, श्री साईं हॉस्पिटल की मान्यता रद्द करने पर सुनवाई जारी

Thu, 29 Sep 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

मामला मेसर्स श्री साईं हॉस्पिटल जबलपुर की ओर से दायर किया गया है। जिसमें कहा गया कि 23 सितंबर 2022 को बिना पूर्व सूचना व नियम का पालन किए बगैर ही सीएमएचओ ने अस्पताल की मान्यता रद्द कर दी। 

विज्ञापन
Hearing continues in High Court on cancellation of recognition of Sri Sai Hospital
court new - फोटो : istock

विस्तार

जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र स्थित श्री साईं हॉस्पिटल की बिना पूर्व सूचना के मान्यता रद्द करने संबंधी मामले को हाईकोर्ट ने काफी गंभीरता से लिया। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा है कि सीएमएचओ रिपोर्ट के साथ अपना जवाब दें, यदि जवाब नहीं आता है तो अगली सुनवाई पर सीएमएचओ को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा। एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को निर्धारित की है।
विज्ञापन


यह मामला मेसर्स श्री साईं हॉस्पिटल जबलपुर की ओर से दायर किया गया है। जिसमें कहा गया कि 23 सितंबर 2022 को बिना पूर्व सूचना व नियम का पालन किए बगैर ही सीएमएचओ ने अस्पताल की मान्यता रद्द कर दी। जबकि उक्त अस्पताल गत 14 सालों से कार्य कर रहा है, जहां पर सभी उपकरण एवं आवश्यक दस्तावेज हैं। अस्पताल की ओर से कहा गया कि फायर सेफ्टी को लेकर उनके खिलाफ उक्त कार्रवाई की गई, जबकि सीएमएचओ को फायर सेफ्टी पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने सीएमएचओ को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं, यदि जवाब नहीं आया तो सीएमएचओ को 12 अक्टूबर को न्यायालय में हाजिर होना होगा। मामले में अस्पताल की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे व अक्षय अग्रवाल ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed