फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News There was challenge on social media to catch police both accused went to jail

Jabalpur News: सोशल मीडिया में दी थी पुलिस को पकड़ने की चुनौती, दोनों आरोपी गए जेल

Sat, 21 Dec 2024 10:24 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 10:24 PM IST
सार

मदन महल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व नरसिंग मंदिर के पास गुलजार होटल के पीछे अंशुल पटेल नामक युवक के ऊपर बदमाश आयुष जैन और सचिन झारिया ने धारदार चाकू से प्राण घातक हमला करते हुए घायल कर दिया था।

विज्ञापन
Jabalpur News There was challenge on social media to catch police both accused went to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। इसमें वह पुलिस को उन्हें पकड़ने की चुनौती दे रहे थे। पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पुलिस को पोस्ट कर चुनौती दे रहे थे कि पकड़ सको तो पकड़ लो।  

विज्ञापन


मदन महल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व नरसिंग मंदिर के पास गुलजार होटल के पीछे अंशुल पटेल नामक युवक के ऊपर बदमाश आयुष जैन और सचिन झारिया ने धारदार चाकू से प्राण घातक हमला करते हुए घायल कर दिया था। दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए पुलिस को चुनौती दी थी कि पकड़ सको तो पकड़ लो। घायल की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी थी। फरार दोनों बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया दी गई चुनौती को गंभीरता से लेते हुए अपने सूचना तंत्र को एक्टिव कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश इंदौर में छुपे हुए हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के संबंध में पतासाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त किया चाकू जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed