{"_id":"67daf5da007029cec30057ba","slug":"grandmother-riding-an-activa-dies-in-a-collision-with-a-truck-granddaughter-injured-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2743380-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: हाइवा की टक्कर से एक्टिवा सवार नानी की मौत, युवती घायल, भेड़ाघाट रोड पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: हाइवा की टक्कर से एक्टिवा सवार नानी की मौत, युवती घायल, भेड़ाघाट रोड पर हादसा
Thu, 20 Mar 2025 08:02 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:02 AM IST
सार
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को शुरू कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले के भेड़ाघाट रोड पर सहजपुर के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार युवती और उसकी नानी को टक्कर मार दी। हाइवा की चपेट में आने से नानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहजपुर भेड़ाघाट निवासी खुशबू पटेल (22) अपनी नानी उमाबाई (57) को एक्टिवा पर बैठाकर सिद्धबाबा आश्रम भेड़ाघाट जाने के लिए निकली थीं। दोनों जब भेड़ाघाट की ओर बढ़ रही थीं, तभी पीछे से आए हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों एक्टिवा सहित सामने की ओर गिर गईं। इसके बाद हाइवा उमाबाई को कुचलते हुए गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गिरने के कारण खुशबू के शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्रदेश के 13 जिलों की 100 से ज्यादा शत्रु संपत्तियां सरकार लेगी कब्जे में, करेगी कमर्शियल उपयोग
हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर यातायात को शुरू कराया। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हाइवा जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
ये वीडियो भी देखें...
