फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   girlfriend's strange condition in front of boyfriend - if you kill your younger sister, you will marry

प्यार ने बनाया खूनी: प्रेमी के सामने प्रेमिका की अजब शर्त- छोटी बहन का कत्ल करो तो करूंगी शादी, दोनों गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 06:56 PM IST
सार

बड़ी बहन ने प्रेमी के सामने छोटी बहन का कत्ल करने पर शादी करने की शर्त रखी। मां को नींद की गोली देकर सुला दिया और प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन का बेहरमी से कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन
girlfriend's strange condition in front of boyfriend - if you kill your younger sister, you will marry
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी के लिए अनोखी शर्त में हत्या करने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने प्रेमी के सामने छोटी बहन का कत्ल करने पर शादी करने की शर्त रखी। मां को नींद की गोली देकर सुला दिया और प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के अनुसार सांईखेड़ा निवासी 21 वर्षीय शिखा अवस्थी को उपचार के लिए 22 फरवरी को अस्पताल लाया गया था। किशोरी के शरीर में चोट के निशान थे। पूछताछ करने पर उसकी मां बबली तथा बड़ी बहन खुशबू उर्फ दिशा अवस्थी ने बताया कि चोट बाथरूम में गिरने के कारण आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण अत्याधिक चोट बताया गया था। गिरने के कारण युवती के शरीर में चोट आना प्रतीत नहीं हो रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


मोबाइल से खुला राज
विवेचना के दौरान युवती की बड़ी बहन ने उसके पास मोबाइल होने की जानकारी पुलिस से छुपाई थी। घर की तलाशी लेने के दौरान उसके पास अलग-अलग कंपनी के चार मोबाइल मिले थे। जिसमें से कुछ मोबाइल उसने घटना दिनांक के बाद बंद कर दिए थे। शक पुख्ता होने पर पुलिस ने बड़ी बहन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी दोस्ती एक साल पहले अमेठी निवासी राहुल सिंह से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए और वे शादी करना चाहते थे। छोटी बहन को यह पसंद नहीं था और वह शादी में अड़ंगा लगा रही थी। उसने प्रेमी के सामने शादी करने के लिए छोटी बहन के कत्ल की शर्त रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
योजना बनाकर की हत्या
योजना बनाकर उसका प्रेमी 22 फरवरी को अमेठी से सांईखेड़ा आया था। उसने अपनी मां को नींद की गोली देकर सुला दिया था। इसके बाद प्रेमी को घर में बुलाया और दोनों ने छोटी बहन के साथ मारपीट की। छोटी बहन के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे बेहोश कर दिया था। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर उसके सिर पर सीमेंट की टंकी के टक्कर से प्रहार किया। बेहोशी की हालत में ही उसका चाकू से गला रेत दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद उसका प्रेमी चला गया था। उसने अपनी मां को छोटी बहन के बाथरूम में गिरने की कहानी बताई और दोनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसने बताया कि छोटी बहन उसके बचपन से परेशान करती थी और पैसे खर्च करवाती थी। इसके अलावा समाज में उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती थी। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed