फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Girl student raped by friend after boyfriend in jabalpur

Jabalpur News: प्रेमी के बाद दोस्त ने किया छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 08:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 08:23 PM IST
सार

MP: प्रेमी के बाद दोस्त ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। पूरा मामला जबलपुर का है। जहां कॉलेज में पढ़ाने वाली साथी छात्रा को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार किया है, वहीं इस हरकत को उसके दोस्त के द्वारा भी अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
Girl student raped by friend after boyfriend in jabalpur
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज में पढ़ाने वाली साथी छात्रा को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार किया। दोनों के बीच मनमुटाव होने के कारण युवक ने दोस्त ने समझौते के लिए छात्रा को होटल के कमरे में बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में नरसिंहपुर निवासी 20 वर्षीय युवती बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। उसी की क्लास में पढने वाला नूर मोहम्मद नामक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ अप्रैल में दुराचार किया था। इसके बाद उसने युवती के साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


दोनों के बीच सितंबर माह में मनमुटाव हो गया था। युवक के दोस्त तथा सहपाठी सत्यम अवस्थी ने छात्रा को आश्वासन दिया कि वह दोनों के बीच समझौता कर देगा। समझौते के लिए दोस्त ने छात्रा को होटल के कमरे में मिलने बुलाया था। छात्रा विश्वास में विगत 8 अक्टूबर को होटल के कमरे में पहुंची थी। होटल के कमरे में सत्यम अकेले था और उसने छात्रा के साथ दुराचार किया। घटना के बाद छात्रा अपने घर नरसिंहपुर वापस चली गयी थी। छात्रा ने जबलपुर लौटने के बाद गत दिवस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुचारार का प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed