फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   For the sake of love, a Muslim youth became a Hindu in Jabalpur, Harsh became Akhilam after reciting Narmadash

MP News: प्रेम की खातिर जबलपुर में मुस्लिम युवक बना हिंदू, नर्मदाष्टक का पाठ कर अखलीम बन गया हर्ष

Sat, 22 Apr 2023 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 22 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मुस्लिम और ईसाई युवकों के हिंदू बनने का सिलसिला जारी है। इस बार खबर जबलपुर से है। वहां परशुराम जयंती पर अखलीम नामक युवक ने नर्मदाष्टक का पाठ किया और हर्ष आर्य बन गया। 
 

विज्ञापन
For the sake of love, a Muslim youth became a Hindu in Jabalpur, Harsh became Akhilam after reciting Narmadash
जबलपुर में हिंदू धर्म में वापसी कर अखलीम अब हर्ष बना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम की खातिर परशुराम जयंती पर हिंदू धर्म अपनाया है। जबलपुर में अखलीम अंसारी ने नदी में स्नान किया। नर्मदाष्टक का पाठ किया और हिंदू धर्म को अपनाया। साथ ही आजीवन सनातन धर्म में रहने का संकल्प भी लिया। युवक ने यह सब प्रेम को हासिल करने के लिए किया है। वह हिंदू लड़की से प्यार करता है और उसके लिए उसने अपना धर्म बदल लिया। वह भी घरवालों को बताए बिना। 

विज्ञापन


जबलपुर में हिंदू धर्म सेना नामक संस्था के सामने ही आधारताल इलाके के रहवासी अखलीम अंसारी ने हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए नर्मदा तट पर विधिवत कार्यक्रम रखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखलीम ने नदी में डुबकी लगाई। ग्वारीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कथित तौर पर पहले तो शुद्धिकरण किया और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बाद अखलीम को हर्ष आर्य नाम दिया गया। हर्ष ने नाम और धर्म में बदलने की जानकारी कलेक्टर कार्यालय में देने का दावा किया है। यह भी कहा कि वह ताउम्र सनातनी ही रहेगा। 
विज्ञापन


अब क्या रहेगी अखलीम की जाति
अखलीम से हर्ष तो बन गया लेकिन उसकी जाति क्या होगी, इसका जवाब किसी के पास फिलहाल तो नहीं है। हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारी भी इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। उसके पदाधिकारियों ने कहा कि हम तो सिर्फ प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, लता सिंह ठाकुर, रमेश तिवारी, नीरज राजपुर, गीता गोंटिया, अविनाश सुखदान, वैभव गुप्ता, हिमांशु रजक, प्रथम चौधरी, हर्ष चौबे और अभिषेक समेत अन्य कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के लिए नर्मदा तट पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से बचने के लिए बदला धर्म
सूत्रों का कहना है कि अखलीम अगर धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी करता तो उसके खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत कार्रवाई हो सकती थी। उसने स्वेच्छा से धर्म बदलकर हिंदू बनना बेहतर समझा। कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही अखलीम पूरी तरह से हर्ष बन पाएगा। अब तक उसके परिवार की रिएक्शन नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed