फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   jabalpur news Fine will be imposed if larvae are found

Jabalpur News: घरों-खाली प्लॉटों पर लार्वा पाए जाने पर लगेगा जुर्माना, डेंगू को लेकर निगमायुक्त ने दिए निर्देश

Mon, 26 Aug 2024 10:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 10:12 PM IST
सार

जबलपुर में अब डेंगू की रोकथाम के लिए सख्ती का रास्ता अपनाया गया है। निगम के नए आदेश में निरीक्षण और भ्रमण के दौरान संस्थानों, घरों, खाली भूखण्डों में पानी का भराव तथा लार्वा पाए जाने पर स्वामियों और संचालकों के विरुद्ध 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक स्पॉट फाइन लगाया जाएगा।

विज्ञापन
jabalpur news Fine will be imposed if larvae are found
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप से प्रशासन अलर्ट पर है। हाल ही में तीन मौतों के बाद सख्ती भी बढ़ गई है। अब तय किया गया है कि लार्वा पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निगमायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जबलपुर में डेंगू से अनाधिकृत तौर पर तीन व्यक्तियों की मौत का मामला सामने आया है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए संभागीय अधिकारियों, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक और संभागीय यंत्रियों को सतत निरीक्षण और निगरानी करने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निरीक्षण और भ्रमण के दौरान संस्थानों, घरों, खाली भूखण्डों में पानी का भराव तथा लार्वा पाए जाने पर स्वामियों और संचालकों के विरुद्ध 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक स्पॉट फाइन लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक ही स्थल पर लार्वा के अधिक स्पॉट पाए जाने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना करने के आदेश जारी किए हैं। निगमायुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि बोतल, बर्तन, पिंजरा, कूलर, गमले, पुराने टायर, और कोई भी पात्र ऐसा न रखें जिसमें जल एकत्रित या रुका रहे। अपील का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई करने चेतावनी भी जारी की है। गौरतलब है कि शहर के निजी अस्पतालों में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ितों का मैक-एलिसा टेस्ट नहीं होने होने के कारण उनकी अधिकारिक तौर पर डेंगू से मृत्यु की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed