{"_id":"643bf46239896fc51303909a","slug":"eight-year-old-girl-s-hand-chopped-off-at-crossing-of-bus-and-pickup-vehicle-in-damoh-death-in-jabalpur-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बस और पिकअप वाहन की क्रॉसिंग में मासूम का हाथ कटा, जबलपुर में मौत, पुलिस ने गाड़ी जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बस और पिकअप वाहन की क्रॉसिंग में मासूम का हाथ कटा, जबलपुर में मौत, पुलिस ने गाड़ी जब्त की
Sun, 16 Apr 2023 06:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:43 PM IST
सार
तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी ने बताया कि घटना तारादेही मार्ग की है। बस और पिकअप की क्रॉसिंग के दौरान मासूम का हाथ कट गया। बच्ची की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान जबलपुर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो और जब्त की गई गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में रविवार को अपने पिता के साथ तारादेही से बस में सफर कर रही बच्ची ने अचानक हाथ और सिर बस से बाहर निकाल लिया। तभी एक पिकअप वाहन ने क्रॉस किया। इससे मासूम का हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल चालक ने बस रोकी और पुलिस को सूचित किया। फिर घायल बच्ची को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा चोंरई गांव के पास तारादेही मार्ग पर हुआ। बेटी की मौत के बाद पिता बेसुध हो गया। वहीं, मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तारादेही थाना के शिवलाल खमरिया गांव निवासी लक्ष्मी (8) अपने पिता सरजू रैकवार के साथ तारादेही से तेंदूखेड़ा आने वाली बस में बैठी हुई थी। दूसरी तरफ तेंदूखेड़ा से एक पिकअप वाहन तारादेही की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन तेंदूखेड़ा से एक किलोमीटर दूर चोंरई गांव के पास पहुंचे, तभी मासूम बच्ची ने अपना हाथ और सिर बाहर निकाल लिया। उसी समय दोनों वाहनों की क्रॉसिंग हुई जिससे बच्ची का हाथ कट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। बच्ची की चीख पुकार सुनकर दोनों वाहन खड़े हो गए और मासूम को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। बच्ची बस में ड्राइवर की सीट के पीछे खिड़की के पास बैठी थी।
विज्ञापन
सरजू सैकवार की लक्ष्मी ही अकेली बेटी थी और कक्षा तीन में पढ़ती थी। उसका भाई कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार के लोग गांव छोड़कर तेंदूखेड़ा में रहने लगे थे।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी ने बताया कि घटना तारादेही मार्ग की है। बस और पिकअप की क्रॉसिंग के दौरान मासूम का हाथ कट गया। बच्ची की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान जबलपुर में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
