फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   DNA of four suspects sent for testing in case of molestation of a four year old innocent

Jabalpur: चार वर्षीय मासूम से दुराचार मामले में चार संदिग्धों की कराई DNA जांच, बच्ची को अस्पताल से घर भेजा

Wed, 30 Apr 2025 09:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
DNA of four suspects sent for testing in case of molestation of a four year old innocent
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

जबलपुर जिले के मझगवां थानान्तर्गत चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों का डीएनए जांच के लिए भेजा है। बच्ची की हालत में सुधार होने के कारण उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांद्रा टर्मिनस से रीवा के बीच चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन, जानें कहां-कहां रहेगा ठहराव
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा के अनुसार मझगवां थाना अंतर्गत स्थित ग्राम में गत 26 अप्रैल को विवाह समारोह था। गांव में पान उमरिया क्षेत्र से बारात आई हुई थी। पड़ोस में रहने महिला ने विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहने अपनी चार वर्षीय बच्ची को तैयार किया था। इसके बाद बच्ची मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाली ताई के घर गई थी और नीचे आने के बाद गायब हो गई। बच्ची की मां भी तैयार होने के बाद विवाह समारोह में शामिल होने चली गई थी। बच्ची के नहीं मिलने पर उसकी तलाश प्रारंभ की। रात लगभग 10 बजे बच्ची घर से लगभग दो सौ मीटर दूर सड़क में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी गजब है: आधा किलो रसगुल्ला और दो पैकेट गुटखे की चोरी पर FIR दर्ज, दोनों की कीमत मात्र 165 रुपये; जानें

परिजन बच्ची को लेकर घर गए और चेक करने पर पाया कि उसके गुप्तांग से खून निकल रहा है। इसके साथ उसके चेहरे व गले में मारपीट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार तथा पॉक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर मासूम बच्ची को उपचार के लिए एलगिन महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्ची की स्थिति में सुधार होने के कारण उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची अभी सदमे तथा दहशत में है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवक को पूछताछ में लिए अभिरक्षा में लिया था। चारों संदिग्ध युवकों के डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed