फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Railway News: Unreserved summer special train will run between Bandra Terminus and Rewa

Railway News: बांद्रा टर्मिनस से रीवा के बीच चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन, जानें कहां-कहां रहेगा ठहराव

Wed, 30 Apr 2025 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 07:44 PM IST
सार

गर्मियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-रीवा के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन मई 2025 में सप्ताह में एक बार दोनों दिशाओं में चलेगी और इटारसी, कटनी, सतना समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 22 कोच होंगे।

विज्ञापन
Railway News: Unreserved summer special train will run between Bandra Terminus and Rewa
train new - फोटो : istock

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान सामान्य श्रेणी के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस–रीवा–बांद्रा टर्मिनस के मध्य पांच-पांच ट्रिप के लिए अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रीवा स्टेशन से प्रारंभ/टर्मिनेट होगी और इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी गजब है: आधा किलो रसगुल्ला और दो पैकेट गुटखे की चोरी पर FIR दर्ज, दोनों की कीमत मात्र 165 रुपये; जानें
विज्ञापन


इस ट्रेन में 20 सामान्य श्रेणी कोच, 01 जनरेटर कार, एवं 01 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रेलवे की जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09029 (बांद्रा टर्मिनस से रीवा) 1 मई से 29 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इटारसी रात 21:05, पिपरिया 22:18, नरसिंहपुर 23:10, मदनमहल 01:00 (अगले दिन), कटनी 02:40, मैहर 04:10, सतना 05:20, तथा रीवा सुबह 07:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- युवक ने 75 साल के व्यक्ति से किया कुकर्म, विरोध करने पर सिर कुचलकर मार डाला

गाड़ी संख्या 09030 (रीवा से बांद्रा टर्मिनस) 2 मई से 30 मई 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रीवा से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह सतना 12:20, मैहर 12:45, कटनी 14:00, मदनमहल 16:05, नरसिंहपुर 17:05, पिपरिया 18:00, इटारसी 19:55 पर रुककर शनिवार सुबह 11:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, अमलनेर, धरणगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed