फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Dispute between BJP leader and woman over parking on the road in Jabalpur, police is checking video footage

थप्पड़ कांड: पुलिस खंगाल रही वीडियो फुटेज, सड़क पर पार्किंग को लेकर हुआ था भाजपा नेता व महिला में विवाद

Sun, 22 Jan 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

जबलपुर का थप्पड़ कांड पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। महिला और भाजपा नेता की शिकायत की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दोनों में पार्किंग की बात पर विवाद हुआ थी। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। 

विज्ञापन
Dispute between BJP leader and woman over parking on the road in Jabalpur, police is checking video footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर में सड़क पर चौपहिया वाहन खड़े करने की बात पर भाजपा नेता व एक महिला में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि रामपुर स्थित जीआरसी मेस के सामने शरद चैहान का घर है। उनकी बेटी ख्याति चैहान ब्यूटीशियन है और उनकी शादी सेना में मेजर तन्मय अग्रवाल से हुई थी। महिला उदयपुर से अपने घर आई हुई थी। गुरुवार शाम महिला अपनी कार से बाजार गई थी। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि लौटते समय उसने देखा कि घर के सामने भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा ने अपना चौपहिया वाहन खड़ा कर रखा है। उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाया। बावजूद भाजपा नेता ने अपने वाहन को नहीं हटाया। इसके बाद वह स्वयं उतरकर उनके पास गई और दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद भाजपा नेता ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि महिला का घर गली में है। महिला अपनी गाड़ी लेकर घर चली गई थी। इस बाद वह लौटी और उनसे विवाद करने लगी। महिला ने उनकी गाड़ी पंचर करने की धमकी दी और उन पर पानी भी फेंका था। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाने में की है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक छबि खराब करने के लिए उन पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि दोनों शिकायत को जांच में लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त किए गए हैं। जब्त फुटेज की जांच जारी है। फुटेज के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed