फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Deputy ranger car collided with a parked bus, wife died in the accident, daughter serious

MP News: जयपुर घूमकर वापस आ रहे डिप्टी रेंजर की कार खड़ी बस से टकराई, हादसे में पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

Tue, 11 Apr 2023 05:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 05:38 PM IST
सार

जयपुर घूमकर परिवार के साथ वापस लौट रहे डिप्टी रेंजर की कार खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में डिप्टी रेंजर की पत्नी की मौत हो गई, जबकि डिप्टी रेंजर और उसकी बेटी गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
Deputy ranger car collided with a parked bus, wife died in the accident, daughter serious
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिवार के साथ जयपुर घुमकर लौट रहे डिप्टी रेंजर की कार खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में डिप्टी रेंजर की पत्नी की मौत हो गई जबकि डिप्टी रेंजर और उसकी बेटी घायल है।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसा वन परिक्षेत्र में पंकज रिछारिया डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। वह परिवार सहित अपनी निजी कार से जयपुर घूमने गये थे। वापस लौटते समय मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बिरसा थानान्तर्गत केण्डाटोला गांव के समीप सड़क पर खड़ी बस से उनकी कार टकरा गयी। डिप्टी रेंजर खुद कार चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में उनकी पत्नी प्रीति की मौत हो गयी, जबकि डिप्टी रेंजर व उनकी बेटी घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में  प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्साल भेजा गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed