फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Deputy General Manager and his assistant caught by Lokayukta while taking a bribe of Rs. 30,000

Jabalpur News: बिजली कंपनी का उप महाप्रबंधक 30 हजार की रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे

Fri, 20 Dec 2024 07:39 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 07:39 PM IST
सार

जबलपुर में बिजली कंपनी का उपमहाप्रबंधक 30 हजार रुपए की रिश्नत लेते पकड़ाया है। लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते उपमहाप्रबंधक और उसके सहयोगी को धरा है। 

विज्ञापन
Deputy General Manager and his assistant caught by Lokayukta while taking a bribe of Rs. 30,000
शक्ति भवन में बिजली कंपनी का अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के शक्ति भवन को बिजली क्षेत्र का 'पॉवर हाउस' कहते हैं। इसी पॉवर हाउस में  मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का मुख्यालय है। इसी मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। यहां पर लोकायुक्त की टीम ने उप महाप्रबंधक और उसके सहयोगी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल,एक निजी कंपनी का रजिस्ट्रेशन रिन्यू करने के एवज में ये रिश्वत मांगी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर स्थित रोशनी सोलर कंसल्टेंसी कंपनी के जबलपुर क्षेत्र में जनरल मैनेजर विष्णु सिंह लोधी से  उप महाप्रबंधक हिमांशु अग्रवाल रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत लोकायुक्त के पास आई। शिकायत में कहा गया कि  नोडल अधिकारी सोशल सेल का दायित्व हिमांशु अग्रवाल के पास है और कंपनी के रजिस्ट्रेशन रिन्यू करने के एवज में वो 30 हजार रुपए  की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत का सत्यापन करने के लिए रिश्वत मांगने की बातचीत को रिकॉर्ड करवाया गया। रिश्वत की पहली किस्त लेकर शिकायतकर्ता शक्ति भवन स्थित कार्यालय के समीप पहुंचा। इस दौरान उप महाप्रबंधक ने अपने सहयोग हिमांशु यादव प्राइवेट ठेकेदार को रिश्वत की रकम लेकर रखने के निर्देश दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम लेकर रखी, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी सुरेखा परमार के नेतृत्व में कार्यवाही की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed