{"_id":"66cdfa6dba99f355fa0443c8","slug":"cow-brutally-beaten-video-goes-viral-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2042650-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: गाय खेत में घुस गई तो किसान ने पैर बांधकर बेरहमी से उसे पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: गाय खेत में घुस गई तो किसान ने पैर बांधकर बेरहमी से उसे पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार
Jabalpur News: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में गाय के साथ बर्बर पीटने का मामला सामने आया है। गाय की गलती यह थी कि वह एक खेत में घुस गई थी। इस पर खेत मालिक ने उसके पैर बांधे और बर्बरतापूर्वक पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में एक खेत में गाय के घुसने से खेत मालिक इतना आगबबूला हो गया कि उसने गाय के पैर बांधे और उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि अजय तिवारी ग्राम उमरिया पठरा निवासी ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी गाय को चरवाहा लेकर गया था। शाम तक गायब वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी गाय का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गाय वापस घर आई तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि महगवां टगर निवासी बंशाराम पटेल के खेत में गाय घुस गई थी। इससे आगबबूला होकर बंशाराम ने गाय के पैर बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गाय के साथ की गई बर्बरता का एक वीडियो भी आरोपी ने बनाया था। उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो देखने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।