फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime man posing as a Mumbai Crime Branch employee duped woman of Rs 10 lakh know whole story

Jabalpur Crime: खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का बताकर महिला से दस लाख ठगे, जानें पूरा मामला

Wed, 04 Dec 2024 09:57 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 09:57 PM IST
सार

खुद को मुुंबई क्राइम ब्रांच का बताकर महिला से दस लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Jabalpur Crime man posing as a Mumbai Crime Branch employee duped woman of Rs 10 lakh know whole story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में मोबाइल पर खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमकाकर रुपये हड़पने का खेल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला गोरा बाजार क्षेत्र में सामने आया। जहां कॉलेज में कार्यरत एक महिला को जालसाजों ने फोन किया और मुंबई से ताईवान पार्सल नाम पर भेजे जाने व उसमें आपत्तिजनक वस्तुएं होने का झांसा देकर महिला से दस लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी 44 वर्षीय जगदीप दुबे शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय डिंडौरी में कार्यरत् हैं, जिनके मोबाइल पर 15 अक्तूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह फेडेक्स कोरियर कंपनी से बोल रहा है। आपके नाम से पार्सल है, जो कि मुंबई से ताइवान भेजा जा रहा है। इसमें कुछ इनलीगल वस्तु है, जो पुलिस द्वारा रोक दी गई है। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच से मोबाइल से किसी विक्रम सिंह राठौर से बात कराई, जिसने कहा कि आपके पार्सल में लैपटाप और कुछ पैसे एवं ड्ग्स और नकली पासपोर्ट है, तो अब आपको हम अरेस्ट करेंगे। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन


उसके दूसरे दिन 16 अक्तूबर 2024 को उसी नंबर से दोबारा पीड़िता को कॉल किया गया। उसके बाद जालसाजों ने कहा कि उन्होंने पूरी इंक्वॉयरी कर ली है। आपके नाम से अलग-अलग शहर में कोई अकाउंट है। वेरीफिकेशन में ये आपके आधार नंबर से खुले हैं, ऐसा पता चला है। अब आप पर मनी लाॉण्ड्रिग का केस बनेगा। अपको वेरीफिकेशन कराना पड़ेगा, आपके पास क्या संपत्ति है, सब बताना पड़ेगा और अगर आप कॉपरेट नहीं करोगी तो आपकी फैमली को भी अरेस्ट करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2024 को बोला कि आप बैंक चले जाओ और हम एक एकाउंट नंबर दे रहे हैं, जिसमें आप 10 लाख रुपये डालना उन पैसों का वेरीफिकेशन होने के बाद वह पैसे आपके खाते में वापस आ जाएंगे। इस पर पीड़िता ने कहा कि आज बैंक की छुट्टी है। इसके बाद 18 अक्तूबर 2024 को पीड़िता के घर एक लेटर भेजा गया, जिसमें पुलिस की सील साइन थे, जिसे देखकर पीड़िता डर गई। इसके बाद उसने बैंक में जाकर दिए गए खाता नंबर में आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये स्थानांतरित किए, जब उसके पैसे एक घंटे तक वापस नहीं आए, तब उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी कर दस लाख रुपये हड़प लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed