फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bishop PC Singh was caught at Nagpur airport, EOW team is interrogating in Jabalpur

MP News: करोड़ों का गबन करने वाला बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, EOW की टीम कर रही पूछताछ

Mon, 12 Sep 2022 02:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 02:22 PM IST
सार

जबलपुर के करोड़पति बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से लौटते ही EOW की टीम ने दबिश देकर नागपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। EOW की टीम बिशप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bishop PC Singh was caught at Nagpur airport, EOW team is interrogating in Jabalpur
बिशप के घर से भारी मात्रा में नगदी मिली है। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के करोड़पति बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से लौटते ही EOW की टीम ने दबिश देकर नागपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। EOW की टीम बिशप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी बिशप पीसी सिंह को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लेने के लिए उनके विदेश से वापस आने और उनके मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही थी। EOW मुख्यालय से सभी सम्बंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा था आरोपी के नई दिल्ली बेंगलुरु होते हुए नागपुर पहुचने पर CISF के सहयोग से बिशप को नागपुर एयरपोर्ट से अभिरक्षा में लिया गया। DG EOW अजय शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई जारी है। ADG EOW मोह शाहिद अबसार ने विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


बता दें, जबलपुर में बीते गुरुवार को EOW की एक टीम ने बिशप पीसी सिंह पर दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत को सही पाए जाने पर उनके घर और ऑफिस में छापा मारा था। उन पर ट्रस्ट संस्थाओं की लीज रिन्युअल में धोखाधड़ी, 7 करोड़ से अधिक का टैक्स न चुकाने के भी मामले सामने आए थे। वहीं पीसी सिंह ने स्कूली बच्चों की फीस के करोड़ों रुपये धार्मिक संस्था और खुद पर खर्च किए थे। उनके घर से छापे में 17 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1 करोड़ 65 लाख से अधिक नकद, 18 हजार 352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड समेत 8 फोर व्हीलर गाड़ियां, 29 कीमती घड़िया बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त पीसी सिंह के घर पर EOW की टीम ने छापा मारा था, उस वक्त वे जर्मनी पर थे। घर में सिर्फ उनके बेटे और परिवार के दूसरे लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed