फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bike rider mother and daughter killed in collision with dumper, youth critical

Jabalpur News : जबलपुर में करवा चौथ पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Oct 2025 10:45 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 10:45 PM IST
सार

जबलपुर के लम्हेटा बाईपास पर करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम और उसकी मां की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि डंपर चालक फरार है।

विज्ञापन
Bike rider mother and daughter killed in collision with dumper, youth critical
डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत,युवक गंभीर

विस्तार

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बाईपास पर करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी और मां की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरगी निवासी संतोष भूमिया अपनी पत्नी रागिनी भूमिया (25) और डेढ़ वर्षीय बेटी सुवन्या को लेकर भेड़ाघाट स्थित ससुराल करवा चौथ की पूजा के लिए जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे लम्हेटा बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News : सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता गंभीर रूप से घायल हो गया
इस हादसे में मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूत्रों के अनुसार, डंपर चालक ने टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार परिवार को रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed