फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Groundbreaking ceremony for development works worth Rs 133.8 crore in Unhel

MP News : सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Fri, 10 Oct 2025 08:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

MP News In Hindi : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के उन्हेल में 133 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित किसानों को राहत राशि और भावांतर योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Chief Minister Groundbreaking ceremony for development works worth Rs 133.8 crore in Unhel
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव हल को ऊपर उठाए हुए एक समूह चित्र में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के उन्हेल में 133 करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसान के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित हर किसान को राहत राशि मिलेगी और भावांतर योजना का लाभ भी दिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एक-एक खेत का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, विधायक सतीश मालवीय, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, राजेश धाकड़, राजपाल सिंह सिसोदिया, बहादुर सिंह बोर मुंडला, किशन सिंह भटोल, बहादुर सिंह चौहान, राजकुमार जैन, सुल्तान सिंह शेखावत, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 133 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 127.63 करोड़ रुपये की लागत से इंगोरिया से उन्हेल टू लेन मार्ग निर्माण का भूमि पूजन शामिल है। साथ ही 1.26 करोड़ रुपये में नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन निर्माण, 2.17 करोड़ रुपये में चिड़ी से रावदिया मार्ग निर्माण का भूमि पूजन और 2.74 करोड़ रुपये में करनावद विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया।

सीएम ने दी ये सौगातें
सीएम ने उन्हेल क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, रामगढ़ बिहारिया मार्ग पर नारायण धाम जोड़ने हेतु पुल निर्माण और उन्हेल में विश्रामगृह का निर्माण शामिल है। इसके अलावा इमली और मावा उद्योग से जुड़े लोगों और उनके व्यवसाय के विकास के लिए भी कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक सतीश मालवीय ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि क्षेत्र को लगातार विकास की सौगात मिल रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए हल भेंट किया।

गोपालन गौशाला योजना पर मिलेगी ये मदद
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हेल-इंगोरिया टू लेन मार्ग निर्माण से क्षेत्र का विकास लगातार हो रहा है। गंभीर नदी परियोजना का लाभ भी उन्हेलवासियों और किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को घर बैठे भावांतर योजना का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि दी जा रही है। इसके अलावा किसानों को सम्मान निधि और बहनों को लाडली बहन योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी, जो दीपावली से पहले उपलब्ध कराई जाएगी। गोपालन गौशाला योजना के तहत 25 देसी गायों के पालन पर 40 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में 10 लाख रुपये शासन देगा।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आज; जानें मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखाई देगा चांद, इस बार ये बात रहेगी खास


'कृष्ण पथ और चित्रकूट का विकास किया जा रहा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। प्रदेश में कृष्ण पथ और चित्रकूट का विकास किया जा रहा है। आगामी 15 अक्टूबर को ओरछा में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों की शुरुआत की जाएगी। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है। आपदा प्रभावित प्रत्येक किसान को मुआवजा मिलेगा और बीमा क्लेम भी दिलवाया जाएगा।

इलेक्ट्रिक स्कूटर,कान की मशीन,वॉकिंग स्टीक, व्हीलचेयर का वितरण किया गया
सीएम ने कहा की दिव्यांजनों को उपकरण वितरण का कार्य मानव सेवा का कार्य है, जो आत्मिक सुख देता है। कान की मशीन संप्रेषण और जीवन के अन्य आनंदों के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड व्हीलचेयर और स्कूटी मिलने से दिव्यांग भाइयों और बहनों को रोजगार में सहायता होगी ।  उनके दैनिक जीवन में कार्य करने में सरलता आयेगी। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कालिदास अकादमी में आयोजित दिव्यांगजनों को सेवा सप्ताह अंतर्गत उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिया। 

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति और सामाजिक शोध संस्थान द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में 146 दिव्यांग हितग्राहियों को 1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से इलेक्ट्रिक स्कूटर,कान की मशीन,वॉकिंग स्टीक, व्हीलचेयर आदि उपकरण वितरण किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मानव सेवा के लिए जिले की 6 नगर परिषदों को माकडोन, उन्हेल, नागदा, खाचरौद,तराना और बड़नगर को शव वाहन भी वितरण किये।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed