फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bail granted on the condition of depositing fifty percent of the fraud amount

Jabalpur News: धोखाधड़ी की पचास प्रतिशत राशि जमा करने की शर्त पर मिली जमानत, 21 लोगों को लगाई थी 34 लाख की चपत

Fri, 31 Jan 2025 08:45 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

रीवा निवासी कथित बसपा नेता ओमप्रकाश आनंद ने 21 लोगों से प्लॉट एग्रीमेंट कर 34 लाख रुपये की ठगी की। हाईकोर्ट ने 50% राशि जमा करने की शर्त पर उसे जमानत दी। आरोपी पांच अगस्त से जेल में था। शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द करने का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन
Bail granted on the condition of depositing fifty percent of the fraud amount
high court

विस्तार

कथित बहुजन समाज पार्टी के नेता ने प्लॉट का एग्रीमेंट कर 21 व्यक्तियों को 34 लाख रुपये का चूना लगाया था। हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने कथित नेता को धोखाधड़ी की 50 प्रतिशत राशि जमा करने की शर्त पर जमानत का लाभ प्रदान किया है। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत अप्रभावी हो जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि रीवा निवासी ओमप्रकाश आनंद की तरफ से दायर किए गए आवेदन में कहा गया था कि वह गत पांच अगस्त से न्यायिक अभिरक्षा में है। पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय में भी चालान प्रस्तुत कर दिया है। इसके अलावा एग्रीमेंट के साढ़े तीन साल बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला भी दिया गया था।  
विज्ञापन


अभियोजन की तरफ से जमानत का विरोध करते हुए एकलपीठ को बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आरोपी ने सूखा में किसी और की जमीन को अपना बताकर लोगों से प्लॉट का एग्रीमेंट किया। आरोपी ने 21 व्यक्तियों के साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एकलपीठ ने आरोपी आवेदक को जमानत का लाभ देते हुए अपने आदेश में कहा है कि धोखाधड़ी की कुल राशि का 50 प्रतिशत सुरक्षा के तौर पर जिला न्यायालय में एफडी बनाकर जमा करें। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 480(3) के अंतर्गत वर्णित सभी शर्तों का पालन करेगा। उल्लंघन करने पर जमानत अप्रभावी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed