फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Angered by Karnataka Congress manifesto, Bajrang Dal workers ransacked Congress office in Jabalpur

MP: कर्नाटक के घोषणापत्र से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज, जबलपुर के कांग्रेस कार्यालय में की तोड़फोड़

Thu, 04 May 2023 03:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 May 2023 03:17 PM IST
सार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह कर्नाटक में उन्हें आतंकवादी संगठनों से जोड़ा गया है, वह सही नहीं है। इस प्रदर्शन के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Angered by Karnataka Congress manifesto, Bajrang Dal workers ransacked Congress office in Jabalpur
कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने और बैन लगाने की घोषणा का जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के बलदेव बाग स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ करने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों ने मिलकर कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल द्वारा सामान्य प्रदर्शन की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन इस सामान्य प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के साथ शामिल अन्य सामाजिक संगठनों ने तोड़फोड़ कर दी। जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं थी। सामान्य प्रदर्शन की सूचना होने पर कांग्रेस कार्यालय में पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह कर्नाटक में उन्हें आतंकवादी संगठनों से जोड़ा गया है, वह सही नहीं है। इस प्रदर्शन के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, इस मामले को लेकर पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता नामर्दगी वाले काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह तोड़फोड़ कांग्रेस कार्यालय में नहीं बल्कि पत्रकार भवन में की है और उनके इस तोड़फोड़ से पत्रकार भवन को क्षति पहुंची है। कांग्रेस कार्यालय को उनके इस तोड़फोड़ से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, शेर और भेड़िए का उदाहरण देते हुए उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी भेड़िया शेर पर हमला कर देता है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं होता है कि शेर राजा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed