{"_id":"636e0dcf3be17113a0657dab","slug":"a-new-video-of-the-murder-in-the-resort-of-jabalpur-surfaced-the-accused-said-such-is-the-fate-of-infidels","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रिसॉर्ट में हुई हत्या का नया वीडियो आया सामने, आरोपी बोला- बेवफाई करने वालों का ऐसा ही हश्र होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रिसॉर्ट में हुई हत्या का नया वीडियो आया सामने, आरोपी बोला- बेवफाई करने वालों का ऐसा ही हश्र होता है
Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM IST
सार
आरोपी युवक रजाई उठाकर बिस्तर में फैले खून को दिखा रहा था, वहीं इस दौरान युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में नजर आ रही है। वीडियो में युवक कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का और फिर कहता है कि बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
मेखला रिसॉर्ट में युवती की हत्या (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को तिलवारा थाना क्षेत्र में एक रिसॉर्ट में युवती की हत्या का मामला सामने आया था। युवती की हत्या उसके साथ रिसॉर्ट में ठहरे युवक ने ही की थी। चार दिन बाद वारदात का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक रजाई उठाकर बिस्तर में फैले खून को दिखा रहा था, वहीं इस दौरान युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में नजर आ रही है। वीडियो में युवक कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का। इसके बाद युवक गुस्से में भद्दी गालियां देता है और फिर कहता है कि बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है। वीडियो में पंजाबी गाना भी चल रहा है।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि जबलपुर के मेखला रिसोर्ट में मंगलवार को 21 साल की शिल्पा झारिया की लाश मिली थी। उसकी मौत के बाद भी उसका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव है। मंगलवार और बुधवार को युवती के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटो अपलोड हुए थे। जिन्हें गुरुवार को डिलीट कर दिया गया। इसमें कुछ समय बाद फिर से दो नए फोटो फिर से अपलोड किए गए हैं। इसमें होटल के कमरे में युवक-युवती नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जानिए पूरा मामला
जबलपुर के तिलवारा थानान्तर्गत घाना स्थित एक रिसॉर्ट के कमरे में मंगलवार आठ नवंबर को एक युवती की खून से सनी लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त 21 वर्षीय शिल्पा झारिया के रूप में की गई थी। जानकारी में सामने आया था कि युवती एक युवक के साथ रिसॉर्ट में रुकने के लिए आई थी और दोनों ने फर्जी आईडी का उपयोग किया था। कपल वारदात के दो दिन पहले यानी कि छह नवंबर को रिसॉर्ट में रुकने आया था। युवक ने आईडी के रूप में अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात का आधार कार्ड दिया था। रिसॉर्ट में रुकने के बाद युवक और युवती साथ में घूमने के लिए के लिए निकल गए और रात को वापस आए थे। सोमवार की शाम तक युवक को रिसॉर्ट में देखा गया था। इसके बाद वह कहीं चला गया था। युवती रात के समय कमरे में अकेले रुकी थी और खाने का ऑर्डर नहीं दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह भी कुछ आर्डर नहीं देने पर रिसॉर्ट के मैनेजर को शंका हुआ। उसने दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो बिस्तर पर युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। युवती की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर दो ब्लेड भी मिले थे। युवती के पास रखे बैग की जांच करने पर आधार कार्ड मिला। जिससे उसका नाम रेखा था।
आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त के लिए उसकी बुआ को बुलाया गया था। जिन्होंने फोटो देखकर बताया कि वो उनकी भतीजी नहीं है। जांच में पाया गया कि युवक और युवती के आईडी कार्ड फर्जी थे। पुलिस जांच में पता चला कि युवती कुंडम निवासी है। युवती ने परिजनों को बताया था कि वह जबलपुर में नौकरी करती है। युवती ने जिस संस्थान का नाम लिया था, वास्तव में वह वहां नौकरी नहीं करती थी