फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Son died after being crushed by 407 vehicle in front of his father accident happened on Shahpura

Jabalpur News: पिता के सामने पुत्र को 407 वाहन के कुचलने से मौत, शहपुरा गंजकटंगा मेन रोड पर हुआ हादसा

Sat, 12 Apr 2025 09:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

पिता के सामने पुत्र को 407 नामक वाहन ने कुचल दिया, जिससे पुत्र की मौत हो गई। हादसा शहपुरा गंजकटंगा मेन रोड पर हुआ है।

विज्ञापन
Jabalpur News Son died after being crushed by 407 vehicle in front of his father accident happened on Shahpura
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में शहपुरा थाना अंतर्गत एनएच-45 गंजकटंगा मेन रोड पर एक बेलगाम 407 वाहन के चालक ने मजदूरी कर जा रहे युवक को रौंदते हुए निकल गया। इसके कारण युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के समय युवक का पिता भी उसके साथ था, जो बीड़ी पीने के लिए पान दुकान में रुक गया था। पिता के सामने ही 407 वाहन की चपेट में आने के कारण जवान बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


शहपुरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नटवारा निवासी 48 वर्षीय मनमोहन यादव तथा उसके बेटे यादवेन्द्र व धनंजय मजदूरी का काम करते हैं। वह गत दिवस अपने बड़े बेटे यादवेन्द्र के साथ मजदूरी करने शहपुरा गया था। शाम को काम समाप्त कर दोनों वापस लौट रहे थे। दोनों एनएच-45 से होते हुए पैदल नटवारा जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, तनाव के हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजकटंगा के पास मनमोहन यादव पान टपरे में बीड़ी पीने रुक गया और उनका बेटा यादवेन्द्र आगे-आगे पैदल चलने लगा। इसी दौरान जबलपुर तरफ से आ रही टाटा एलपीडी 407 वाहन क्रमांक डीएल-1 एलपी-8822 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए यादवेन्द्र को टक्कर मार दी, जिसके कारण युवक सड़क में गिर गया और वाहन चालक उसे रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भोपाल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में वायरल हुआ राम दरबार के सामने बनी दीवार तोड़ने का वीडियो, क्या है पूरी सच्चाई?

पिता और अन्य लोग रक्तरंजित युवक को उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्ररकण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed