फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur 38 lakh rupees and 300 grams of gold jewelery were given to the in-laws

Jabalpur News: ससुराल पक्ष को 38 लाख और 300 ग्राम सोने की चपत लगाने वाली महिला गिरफ्तार, पुरुष दोस्त भी धराया

Wed, 26 Feb 2025 03:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

जबलपुर में महिला ने पुरुष दोस्त संग मिलकर पति के परिवार से 38 लाख रुपये और 300 ग्राम सोना ठग लिया। दोनों को नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उन्होंने गोल्ड लोन लेकर नकली जेवरात दिए थे। पुलिस ने 6 तोला सोना, 1 लाख नगद, और वेन्यू कार जब्त की। 

विज्ञापन
Jabalpur 38 lakh rupees and 300 grams of gold jewelery were given to the in-laws
जबलपुर में एक महिला ने अपने ही पति के साथ लाखों की ठगी कर डाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर की आस्था अपार्टमेंट राइट टाउन निवासी आदित्य मिश्रा (30) के साथ उसकी पत्नी पूजा और उसके पुरुष दोस्त आकाश नेमा ने मिलकर 38 लाख रुपये नकद और 300 ग्राम सोना ठग लिया। पुलिस ने दोनों को नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदित्य की शादी 2021 में नरसिंहपुर निवासी पूजा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पूजा ने आकाश नेमा को अपने परिवार के सदस्य के रूप में मिलवाया और बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवाने में मदद करता है। विश्वास जीतकर आकाश ने आदित्य को पटवारी और पूजा को संविदा वर्ग 2 में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने चार साल में बैंक खाते के माध्यम से 38 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


घर के पुश्तैनी जेवरात गिरवी रखने गए आदित्य के पिता रूद्र प्रताप मिश्रा और बहन को नकली जेवरात का पता चला। इसके बाद शादी के जेवरात की भी जांच करवाई गई, जो नकली निकले। घटना के बाद पूजा घर से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली सीएसपी रितेश शिव के अनुसार, धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने नरसिंहपुर से दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने 290 ग्राम सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की बात कबूली। 6 तोला सोना, 1 लाख रुपये नगद, और वेन्यू कार जब्त की गई है, जो ठगे गए पैसे से खरीदी गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed