फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Two armed miscreants arrested for planning murder, deal for one and a half lakh to kill

मंडला: हत्या की योजना बनाते हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार, हत्या करने के लिए की थी डेढ़ लाख में डील

Sat, 11 Dec 2021 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 06:57 PM IST
सार

मंडला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। दोनों हत्या करने की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन
Jabalpur: Two armed miscreants arrested for planning murder, deal for one and a half lakh to kill
हत्या करने की योजना बनाते दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशास ढाबे के पास से दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार जब्त हुए हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे डेढ़ लाख रुपये में हत्या करने की डील कर चुके थे और हत्या की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को पवन सचान ने सूचना दी कि मेरे कर्मचारी विकल्प चौरसिया को संदीप सिंह एवं बाबू बजाज धमकी भरे फोन कर रहे हैं। थाना कोतवाली मंडला ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के नाम से नैनपुर शराब का ठेका है। 07 दिसंबर को संदीप सिंह का ग्राम हिरदेनगर में गांव वालों के साथ झगड़ा हुआ। संदीप सिंह पर हिरदेनगर चौकी पर अपराध कायम हुआ। संदीप सिंह उस झगड़े को लेकर मेरे ऊपर शक करता है। बदला लेने की नीयत से मुझे एवं मेरे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


पुलिस को सायबर सेल से एवं मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाबू विशाल ढाबा के पास अपने एक अन्य साथी के साथ देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू उर्फ राजेश बजाज पिता ढालूमल बजाज उम्र 25 साल निवासी पोस्ट आफिस के सामने मेनरोड रघुनाथगंज कटनी बताया। उसके साथ विशाल पिता भजनलाल चौधरी निवासी जबलपुर भी था। बाबू ने बताया कि हम दोनों की संदीप सिंह पिता स्व. प्रयागराज सिंह निवासी मंडला से 1,50,000 रूपये मे पवन उर्फ पप्पू सचान को जान से मारने की डील हुई है। बाबू उर्फ राजेश के कब्जे से एक चाकू तथा विशाल के कब्जे से बकानुमा तलवार तथा लोवर की जेब से एक उस्तरा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed