फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Riya and Ishita trapped in Ukraine sought help, Home Minister assured to bring them back as soon as the situation improves

जबलपुर: यूक्रेन में फंसी रिया और इशिता ने मांगी मदद, गृहमंत्री ने हालात सुधरते ही वापस लाने का दिया आश्वासन

Fri, 25 Feb 2022 03:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर की दो छात्राएं रिया पाठक और इशिता सिंह यूक्रेन में फंस गई हैं। छात्राओं के परिजनों ने सरकार से बेटियों के वापस लाने की अपील की है।

विज्ञापन
Jabalpur: Riya and Ishita trapped in Ukraine sought help, Home Minister assured to bring them back as soon as the situation improves
यूक्रेन में फंसी जबलपुर की छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन वॉर के बीच जबलपुर की रहने वाली रिया पाठक और इशिता ठाकुर यूक्रेन में फंस गई हैं। दोनों ही छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद दोनों को वापस आने का मौका नहीं मिला।  
विज्ञापन


यूक्रेन के ऊपर रूस के हमले से दोनों छात्राओं के परिजन परेशान हैं। परिजन बेटियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। रिया पाठक के परिजनों का कहना है कि बेटी जहां रूकी है वहां सुरक्षित है, लेकिन अगले एक दो दिन में ही वहां के हालात बिगड़ने लगेंगे, उसके पहले भारत सरकार को प्रयास करने चाहिए कि बच्चों की सुरक्षित वतन वापसी हो सके।
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे छात्रों के मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि समस्या यूक्रेन के अंदर है। प्रधानमंत्री लगातार आपात बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी लगातार संपर्क में हैं। हमारे बच्चों का आना शुरू हो गया है दो बच्चे वापस भी आ गए हैं। जो बच्चे यूक्रेन में हैं उन सभी के नाम नंबर ट्रेस कर लिए गए हैं लगातार उनके संपर्क में हैं। जैसे ही फ्लाइट जाएगी, मध्य प्रदेश का जो बच्चा डिमांड करेगा उन सबको लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के करीब 46 बच्चे इस वक्त यूक्रेन में फंसे हैं। जिनमें विदिशा की रहने वाली सृष्टि विल्सन, सागर का वेदांत खरे, सीहोर जिले के शुभम मेश्राम और दिव्या सिंह शामिल हैं। वहीं यूक्रेन में फंसी आफरीन खान कीव से आने वाली आखिरी फ्लाइट से गुरुवार रात ग्वालियर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed