फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Real sisters beaten up for stopping dog from killing

जबलपुर: कुत्ते को मारने से रोकने पर सगी बहनों को पीटा

Fri, 10 Dec 2021 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 04:52 PM IST
सार

जबलपुर में पालतु कुत्ते को मारने से रोकने पर महिलाओं से मारपीट की गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Real sisters beaten up for stopping dog from killing
कुत्ते को मारने से रोकने पर सगी बहनों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुत्ते को मारने का विरोध करने पर महिलाओं को डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार घटना सिंगरहा मोहल्ला की है। यहां रहने वाली सोनम सिंगरहा का पालतु कुत्ता घर के सामने रहने वाला प्रिंस श्रीवास्तव पर अचानक भौकने लगा। इस पर प्रिंस ने कुत्ते को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सोनम और उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो प्रिंस और भड़क गया। कहा-सुनी मारपीट तक पहुंच गई। प्रिंस ने सोनम, उसकी बहन तथा पुष्पा सिंगरहा, शारदा सिंगरहा तथा सुलेखा सिंगराह के साथ डंडे से मारपीट कर दी। महिलाओं को पीटने में आरोपी के पिता और साथियों ने भी साथ दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने सोनम की शिकायत पर प्रिंस श्रीवास्तव सहित तीन अन्य को प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed