{"_id":"61cc3608d0e1b7536a2a8c21","slug":"jabalpur-news-four-year-old-girl-was-raped-by-engineering-student-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur MP: 4 साल की बच्ची के साथ इंजीनियरिंग के छात्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur MP: 4 साल की बच्ची के साथ इंजीनियरिंग के छात्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 29 Dec 2021 06:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो वह उसे उसके घर छोड़ आया था। पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर एमपी: जबलपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। और तो और, आरोपी पड़ोस में रहने वाला एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र है, जिसके घर बच्ची खेलने जाती थी। पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
गढ़ा सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि विजय नगर निवासी 21 वर्षीय युवक एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसके पड़ोस में एक चार वर्षीय बच्ची रहती है, जो अक्सर उनके घर खेलने चली जाती थी। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। जब बच्ची पड़ोस में खेलने गई तो युवक उसे अपने कमरे में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बच्ची रोने लगी तो उसने उसे उसके घर छोड़ दिया। बच्ची ने घर पर अपने परिजनों को युवक की हरकतों के बारे में बताया। परिजनों ने संदेह होने पर मंगलवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।