फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur MP News: jabalpur mp corporation shop shed drop: Madhya Pradesh jabalpur two women beggars died due to nagar nigam shop shed collapsed

जबलपुर: ठंड से बचने के लिए ढूंढा ठिकाना, छज्जा गिरने से मिली मौत

Tue, 22 Dec 2020 06:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 22 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur MP News: jabalpur mp corporation shop shed drop: Madhya Pradesh jabalpur two women beggars died due to nagar nigam shop shed collapsed
जबलपुर: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल, उन्होंने ठंड से बचने के लिए नगर निगम की दुकानों के बाहर ठिकाना बनाया, लेकिन देर रात छज्जा ढह गया और दोनों महिलाएं मौत के आगोश में समा गईं। इस हादसे में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जबलपुर में घंटाघर के सामने नगर निगम की कई दुकानें बनी हुई हैं। इनमें दुकान नंबर 25 और 26 संजय जैन के नाम पर आवंटित है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात इन दोनों दुकानों के बाहर दो महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। रात करीब सवा तीन बजे दुकान का जर्जर छज्जा ढह गया और तीनों लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं भीख मांगती थीं। उनकी उम्र करीब 55 और 60 साल थी। उनकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्हें लावारिस हालत में दफना दिया गया। इस हादसे से शहर के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जो लोग जरूरतमंद हैं, उन्हें रैन बसेरों में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घंटाघर स्थित नगर निगम मार्केट काफी पुराना है। उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में इस मार्केट को तोड़ने के आदेश भी हो चुके हैं, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते मार्केट को ढहाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed