फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Community health center became party hub, Block Medical Officer danced with husband

जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना पार्टी का अड्डा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने पति संग लगाए ठुमके

Sun, 30 Jan 2022 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 02:39 PM IST
सार

जबलपुर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अपने पति संग स्वास्थ्य केंद्र में ठुमके लगाती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Community health center became party hub, Block Medical Officer danced with husband
अपने पति संग नाचती बीएमओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भर में लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं तो वहीं जबलपुर जिले की एक बीएमओ अपने पति संग अस्पताल में ठुमके लगा रही हैं। मामला जबलपुर जिले के शहपुरा तहसील में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां बीते दिनों एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें नाच गाना भी हुआ। इस पार्टी में अस्पताल का स्टाफ शामिल हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल इस वायरल वीडियो में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोखा खान अपने पति इमरान खान के साथ एक गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जिस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्टी का आयोजन किया गया था उस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से खाली था वहां कोई मरीज नहीं था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीज थे और सभी के सामने ही अस्पताल में इस तरह की पार्टी का आयोजन किया गया था। वीडियो 26 जनवरी का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये साफ कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कितना संवेदनशील है। अस्पताल में मरीज भर्ती थे या नहीं थे लेकिन इस तरह स्वास्थ्य केंद्र को पार्टी का अड्डा और डांस फ्लोर नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed