फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpar: Mama's boy raped a minor girl after entering the house, ran away after threatening to kill her if she told anyone

जबलपर: घर में घुसकर मामा के लड़के ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भागा

Fri, 17 Dec 2021 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

नाबालिग छात्रा से मामा के लड़के द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Jabalpar: Mama's boy raped a minor girl after entering the house, ran away after threatening to kill her if she told anyone
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिग छात्रा से मामा के लड़के द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 बेलबाग थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा ने बताया कि बढ़ई मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10वीं छात्रा है। पड़ोस में उसके मामा भी परिवार सहित रहते हैं। किशोरी की मां गुरुवार की दोपहर मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में गई थी। किशोरी घर में अकेली थी और इसी दौरान उसके मामा का लड़का आ गया। किशोरी को अकेला पाकर मामा के लड़के ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


शाम को जब लड़की के गुमसुम होने की वजह मां ने पूछी तो उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद ही उम्र की सही जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed