फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Innocent to cruel: Neighbor raped a girl playing outside the house in Gwalior, took the victim to the field on the pretext of chocolate

मासूम से गंदी हरकत: ग्वालियर में घर के बाहर खेल रही बच्ची से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश, चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया खेत, बच्ची के शोर मचाने पर भागा

Tue, 01 Feb 2022 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 02:41 PM IST
सार

ग्वालियर में घर के बाहर खेल रही एक 11 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने खेत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
Innocent to cruel: Neighbor raped a girl playing outside the house in Gwalior, took the victim to the field on the pretext of chocolate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में घर के बाहर खेल रही एक 11 साल की बच्ची से पड़ोसी ने रेप की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया था, जिसके बाद वो उसे गलत नियत से खेत में ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब बच्ची ने उसे गलत काम करने से रोका तो आरोपी ने बच्ची को उसके माता-पिता को मारने की धमकी दी, जिसके बाद बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोने का शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना महेशपुरा गिरवाई की है। जहां सोमवार रात करीब 8 बजे रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मां ने गिरवाई थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया के अनुसार मासूम से गलत हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मासूम का पड़ोसी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता गिरवाई के महेशपुरा सरकारी स्कूल के पास रहती है। वह सोमवार को अपने घर के बाहर अपनी कुछ सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी बीच बच्ची के पड़ोस में रहने वाला विनोद कुशवाहा (45 वर्ष) बच्चियों को घूरता रहा। उसने पीड़िता को पास बुलाया और उसे चॉकलेट का लालच दिया। बच्ची के हां कहने पर वो उसे लेकर अपने खेत में चला गया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की लेकिन बच्ची के रोने से वह वहां से डरकर भाग निकला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed