फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Innocent person stripped and beaten on suspicion of mobile theft video goes viral

सतना: मोबाइल चोरी के शक में मासूम को निर्वस्त्र कर पीटा, थर्ड डिग्री टॉर्चर का वीडियो वायरल; मामला दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 04:47 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

चित्रकूट के गुप्त गोदावरी में मोबाइल चोरी के शक में 8 वर्षीय बच्चे को दुकान में बंद कर निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Innocent person stripped and beaten on suspicion of mobile theft video goes viral
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी चित्रकूट में एक मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। गुप्त गोदावरी में एक मोबाइल दुकान संचालक ने मोबाइल चोरी के शक में 8 वर्षीय बच्चे को दुकान के अंदर ले जाकर कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने चित्रकूट थाने में 3 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, मोबाइल दुकान संचालक राजेश पटेल और दो अन्य लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में बच्चे को दुकान के अंदर ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


पढ़ें:  फैक्टरी में नाइट्रोजन टैंक फटने से धमाका, परिसर में मची अफरा-तफरी, घायलों में दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पिता का आरोप है कि उन्हें जब बेटे को दुकान के अंदर शटर बंद कर पीटे जाने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। शटर उठाने पर उन्होंने बच्चे को निर्वस्त्र हालत में देखा। पिता ने आरोप लगाया कि बच्चे के साथ मारपीट करने के अलावा उसे करंट लगाया गया और नाखून उखाड़ने जैसी यातनाएं भी दी गईं। घटना से आहत पिता ने चित्रकूट थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब वीडियो की भी जांच कर रही है।

3 सितंबर की घटना का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला
चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे के मुताबिक, बच्चे के पिता ने 3 सितंबर 2026 को राजेश पटेल, रिंकू पटेल और शिवाकांत पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 271(1), 133, 120(1), 296(A), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना से संबंधित वायरल वीडियो सामने आया है। वीडियो की फॉरेंसिक जांच के साथ अन्य आवश्यक जांच भी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed