फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   World Tea Day: Indore's famous tea stalls created history know details in hindi

विश्व चाय दिवस: इंदौर के चाय के ठियों ने रचा इतिहास, कई दिग्गज नेता यहां चुस्की के साथ करते थे मंथन

Wed, 21 May 2025 08:40 AM IST
Kamlesh Sen कमलेश सेन
Updated Wed, 21 May 2025 08:40 AM IST
सार

World Tea Day: इंदौर में चाय की दुकानें आजादी के पूर्व चर्चा की केंद्र बिंदु रही हैं। जहां आजादी के आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाती थी। वर्तमान एमजी रोड का कॉफी हॉउस आज भी नगर के कई लोगों को याद है।

विज्ञापन
World Tea Day: Indore's famous tea stalls created history know details in hindi
विश्व चाय दिवस पर पढ़िए इंदौर की यह विशेष रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय एक ऐसा शब्द है जो स्वागत परंपरा का सूचक हो गया है। चाय के बगैर दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। हमारे बुजुर्ग चाय का पीना उचित नहीं मानते थे, पर वक्त बदला और प्रचार प्रसार ने चाय को दिनचर्या का अहम हिस्सा बना दिया। कार्य स्थलों पर टी ब्रेक होने लगे हैं। चाय की गुमटियों ने अपना स्थान बदला और आज चाय के कैफे एक नए स्वरूप में देखने को मिलते हैं, लेकिन इंदौर में कई चाय के ठियों ने इतिहास रचा है। यहां चाय की चुस्कियों के साथ कई नामचीन नेता देश दुनिया के मसलों पर मंथन किया करते थे। 

विज्ञापन


1834 में हुआ भारत में चाय का आगमन 
1834 में भारत में चाय उत्पादन की संभावना के लिए एक समिति बनाई गई। 1835 में असम में चाय के बागान लगाए गए। 21 दिसंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र संघ के एक निर्णय के तहत 21 मई को विश्व चाय दिवस मनाया जाने लगा। चाय दिवस का मुख्य उद्देश्य इसे जुड़े श्रमिकों और चाय व्यापार की और ध्यान आकर्षित करना है। विश्व में चाय उत्पादन में भारत के स्थान दूसरा है।

विज्ञापन

World Tea Day: Indore's famous tea stalls created history know details in hindi
इंदौर में पिछले दिनों जब तिरंगा यात्रा निकली, तब गोरा कुंड पर मुख्यमंत्री ने यात्रा रुकवाकर चाय पी थी। - फोटो : अमर उजाला

चार दुकानों ने लिया स्टार्टअप का रूप
चाय की दुकान यानी गुमटी या नुक्कड़ पर चाय दुकान ध्यान आ जाती है, पर अब चाय की दुकान भी एक बैठक और चर्चा का केंद्र हो गई है। इन दुकानों का स्वरूप ही बदल गया है। चाय भी कई फ्लेवरों में मिलने लगी है। इंदौर में करीब 10 हजार चाय की दुकानें हैं, जहां लोग चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हैं। चाय की दुकानों ने एक स्टार्टअप का रूप ले लिया है।

इंदौर की चर्चित चाय दुकानें 
इंदौर में चाय की दुकानें आजादी के पूर्व चर्चा की केंद्र बिंदु रही हैं। जहां आजादी के आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाती थी। वर्तमान एमजी रोड का कॉफी हॉउस आज भी नगर के कई लोगों को याद है। नगर में राजवाड़े पर राज और कोहिनूर चाय की दुकानें रात भर खुली रहती थीं। टोरी कॉर्नर पर गिरि जी की चाय दुकान नगर के नेताओं की बैठक का स्थान हुआ करती थी। जवाहर मार्ग पर चेतना होटल, चाय की प्रसिद्ध दुकान थी थी। 

World Tea Day: Indore's famous tea stalls created history know details in hindi
इंडिया टी हाउस आजादी के दीवानों का था अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

इंडिया टी हाउस पर आते थे दिग्गज नेता
इसी तरह बजाज खाना चौक में इंडिया टी हाउस प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सोशलिस्ट नेता स्व. हेमराज श्रीवास्तव संचालित करते थे। यह आजादी के दीवानों का मिलने का मुख्य केंद्र था। इनकी दुकान पर मामा बालेश्वर दयाल, राजनारायण, जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और चंद्रशेखर जैसी हस्तियां आ चुकी हैं। नरसिंह बाजार चौराहे पर इंडिया होटल किसी समय चाय प्रेमियों का स्थान हुआ करती थी। समय बदला तो ये दुकानें अब इतिहास में दर्ज हो गईं। नगर में आज भी कई ऐसी चाय दुकानें हैं जहां लोग चाय पीने जाना पसंद करते हैं और वहां की चाय पीते ही हैं। इंदौर नगर वैसे भी प्रदेश की खाने-पीने की राजधानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed